कोविड टीकाकरण में 192.38 करोड़ टीके लगे
23-May-2022 10:39 AM 1234707
नयी दिल्ली, 23 मई (AGENCY) देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 192.38 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 192 करोड़ 38 लाख 45 हजार 615 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2,022 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 14 हजार 832 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2,099 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 99 हजार 102 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 94 हजार 812 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 84 करोड़ 70 लाख 92 हजार 226 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^