कोविड टीकाकरण में 186.30 करोड़ टीके लगे
15-Apr-2022 11:45 AM 1234661
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (AGENCY) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 186.30 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 186 करोड़ 30 लाख 62 हजार 546 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 949 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 191 रह गयी हैं। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 810 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख सात हजार 38 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 67 हजार 213 कोविड परीक्षण किये गये हैं। देश में कुल 83 करोड़ 11 लाख 77 हजार 370 कोविड परीक्षण किये गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^