Home
News Archive
कोविड टीकाकरण में 161.16 करोड़ टीके लगे
Zuber Ansari
India
22-Jan-2022 01:35 PM
1234680
नयी दिल्ली 22 जनवरी (AGENCY) देश में पिछले 24 घंटे में 67 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 166.16 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 67 लाख 49 हजार 746 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 161 करोड़ 16 लाख 60 हजार 078 टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के तीन लाख 37 हजार 704 नये मामले सामने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या तीन करोड़ 89 लाख तीन हजार 731 हो गयी हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 13 हजार 365 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 17.22 फीसदी हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 42 हजार 676 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 63 लाख एक हजार 482 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.31 प्रतिशत है। कोविड के नये रूप ओमिक्राॅन से 10,050 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 19 लाख 60 हजार 954 कोविड परीक्षण किए गये हैं तथा अब तक कुल 71.34 करोड़ लोगों की जांच की गयी है।...////...
«
कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज
India
»
सुप्रीम कोर्टः न्यायाधीश नागेश्वर राव ने तरुण तेजपाल की याचिका पर सुनवाई से अपने को अलग किया
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
kovid-teekaakaran-men-161-16-karodah-teeke-lage
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/kovid-teekaakaran-men-161-16-karodah-teeke-lage
PAGETOP:
ERROR: