Home
News Archive
कोविड टीकाकरण में 151.57 करोड़ टीके लगे
Zuber Ansari
India
09-Jan-2022 10:42 AM
1234677
नयी दिल्ली 09 जनवरी (AGENCY)पिछले 24 घंटे में देश भर में 89 लाख से अधिक कोविड टीके लगायें गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 151.57 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 89 लाख 28 हजार 316 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 151 करोड़ 57 लाख 60 हजार 645 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 59 हजार 632 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या पांच लाख 90 हजार 64 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 1.66 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 10.21 प्रतिशत हो गयी है। कोविड के नये रूप ओमिक्राॅन से 27 राज्यों में 3623 व्यक्ति संक्रमित पायें गये हैं जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1009, दिल्ली में 513 और कर्नाटक में 441 मामले हैं। ओमिक्राॅन के संक्रमण से 1409 व्यक्ति उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 40863 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 44 लाख 53 हजार 603 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 96.98 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 63 हजार 566 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 69 करोड़ 34 हजार 525 कोविड परीक्षण किए हैं।...////...
«
मोदी ‘सुरक्षा चूक’: पुलिस अधिकारियों को केंद्र के नोटिस से सुप्रीम कोर्ट नाराज
India
»
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.72 लाख से अधिक हुई
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
kovid-teekaakaran-men-151-57-karodah-teeke-lage
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/kovid-teekaakaran-men-151-57-karodah-teeke-lage
PAGETOP:
ERROR: