कोरोना टीकाकरण 60 करोड़, जांच 50 करोड़ के पार
25-Aug-2021 11:51 AM 1234761
नयी दिल्ली 25 अगस्त (AGENCY) देश में अब तक करीब 60 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जबकि कुल जांच का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मंगलवार को 17,92,755 लोगों की कोरोना जांच की गयी जिसके साथ ही अब तक हुए कुल जांच की संख्या बढ़कर 51 करोड़ 11 लाख 84 हजार 547 हो गयी है। मंत्रालय के मुताबिक देश में टीकाकरण का काम भी युद्धस्तर पर जारी है जो अब 60 करोड़ के करीब पहुंच गया है। देश में मंगलवार को 61 लाख 90 हजार 930 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 59 करोड़ 55 लाख 04 हजार 593 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^