कोहली का 45वां शतक, भारत ने बनाये 373
10-Jan-2023 05:32 PM 1234713
गुवाहाटी, 10 जनवरी (संवाददाता) भारत ने रन मशीन विराट कोहली (113) के शानदार शतक और कप्तान रोहित शर्मा (83) के अर्द्धशतक की मदद से पहले एकदिवसीय मैच में मंगलवार को श्रीलंका के सामने 374 रन का विशाल लक्ष्य रखा। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 45वां शतक जड़ते हुए 87 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के के साथ 113 रन बनाये। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 73वां शतक है। इसके साथ कोहली (नौ) श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनने वाले बल्लेबाज बन गये हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (आठ) के पास था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^