केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मिश्र से की मुलाकात
26-Dec-2021 07:08 PM 1234695
जयपुर, 26 दिसम्बर वार्ता राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की नई दिल्ली में रविवार को मुलाकात हुई। श्री मिश्र ने श्री प्रधान से प्रदेश में उच्च शिक्षा के उन्नयन को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। श्री मिश्र के साथ मुलाकात में श्री प्रधान ने युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास से जोड़ने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालयी शिक्षा में कौशल विकास के अवसर सृजित किए जाने पर भी बल दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^