केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया नमन
08-Mar-2023 09:48 AM 1234684
नयी दिल्ली 08 मार्च (संवाददाता) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण नारी शक्ति को नमन किया हैं। श्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सम्पूर्ण नारी शक्ति को नमन करता हूँ। महिलाएँ ही हमारे घर और समाज को संस्कार और आकार देती हैं। हमारे पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है कि उन्हें आगे बढ़ने में अवसर, हौसला और समर्थन दें।” अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष आठ मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^