कनाडा ने पसंदीदा अमेरिका को हराकर 4x100 मीटर रिले स्वर्ण जीता
24-Jul-2022 01:12 PM 1234691
यूजीन, 23 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) कनाडा ने शनिवार (भारत में रविवार सुबह) को पुरुषों की 4x100 मीटर रिले दौड़ जीतने की पसंदीदा अमेरिका को पछाड़ते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण हासिल किया। पुरुष के 100 और 200 मीटर में सभी छह पदक जीतने वाली अमेरिकी टीम 4x100 मीटर के पहले तीन चरणों में आगे थी, लेकिन चौथे चरण में खराब पास के कारण कनाडा से पिछड़ गयी। नतीजतन, ऐरन ब्राउन, जेरोम ब्लेक, ब्रेंडन रॉडनी और आंद्रे डी ग्रास की कनाडाई टीम ने 37.48 सेकंड में दौड़ को पूरा कर स्वर्ण हासिल किया, जो रजत पदक जीतने वाली अमेरिका से सिर्फ 0.07 सेकंड आगे था। ब्रिटेन ने 37.83 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^