कम बारिश के कारण नहीं होने देंगे किसानों का नुकसान: योगी
20-Aug-2022 08:25 PM 1234690
लखनऊ 20 अगस्त (AGENCY) चित्रकूट को छोड़ कर उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में हुयी सामान्य से कम वर्षा का आकलन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानो को आश्वस्त किया कि दैवीय कारणों से प्रभावित फसल के कारण उनकाे नुकसान नहीं होने दिया जायेगा। श्री योगी ने शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि इस साल प्रदेश में अब तक कुल 284 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो वर्ष 2021 में हुई 504.10 मिमी और वर्ष 2020 में हुई 520.3 मिमी वर्षा की तुलना में कम है। इस बीच चित्रकूट एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां सामान्य (120 प्रतिशत से अधिक) वर्षा हुई। सामान्य वर्षा न होने के कारण खरीफ फसलों की बोआई का कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि 19 जुलाई के बाद हुई बरसात से स्थिति में काफी सुधार हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^