कलिकेश सिंह देव बने एनआरएआई के नये अध्यक्ष
06-Apr-2023 04:54 PM 1234733
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के शासी निकाय ने अध्यक्ष रनिंदर सिंह के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव को संघ की कमान सौंप दी। गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने एक निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल संघों के प्रमुख राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुसार 12 साल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकते हैं, जिसके बाद सितंबर 2021 में पुनः एनआरएआई अध्यक्ष चुने गये रनिंदर छुट्टी पर चले गये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^