कांग्रेस ने किया था राम मंदिर का शिलान्यास,भाजपा का तो चुनावी है : प्रमोद तिवारी
22-Aug-2023 07:24 PM 1234678
अयोध्या, 22 अगस्त (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास कांग्रेस ने किया था जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसका चुनावी शिलान्यास किया है। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद यूनीवार्ता से बातचीत में श्री तिवारी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण आस्था का विषय है। मंदिर का शिलान्यास कांग्रेस ने किया था, लेकिन चुनावी शिलान्यास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किया। कांग्रेस आस्था के विषय पर उसका प्रचार-प्रसार नहीं करती है। उन्होने कहा कि भाजपा राम मंदिर का राजनीतिकरण फिर करना चाहती है जबकि वह अब होने वाला नहीं है। भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर हो रहा है। अयोध्या में निर्माण और आस्था का सबसे पहला शिलान्यास कांग्रेस ने रखा। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के आस्था का शिलान्यास बाद में रखा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि नेताओं पर स्याही और जूता फेंकने की वह निंदा करते हैं। वैचारिक मतभेद लाजिमी है मगर व्यक्तिगत मतभेद नहीं होना चाहिए। मतभेद वो भी प्रदर्शन लोकतांत्रिक ढंग से हो, हिंसात्मक ढंग से असभ्यता के साथ वह अपनी संस्कृति की पराकाष्ठा है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर उन्होंने कहा कि वो संघर्षशील छात्र नेता रहे हैं। उनके आने से उत्तर प्रदेेश में कांग्रेस का कद काफी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव की घोषणा जैसे होगी वैैसे ही इंडिया के सामने एनडीए का कहीं अता-पता नहीं चलेगा। इंडिया जनता का संगठन है और एनडीए सरकारी संगठन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^