कांग्रेस ने की आप प्रत्याशी सारिका चौधरी की उम्मीदवारी रद्द करने की माँग
16-Nov-2022 05:20 PM 1234676
नयी दिल्ली 16 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी सारिका चौधरी पर नामांकन पत्र में गलत दस्तावेज प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप लगाते हुए निर्वाचन आधिकारी से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की माँग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर फ़रहाद सूरी ने इस मामले में दरियागंज वार्ड के निर्वाचन अधिकारी से सारिका चौधरी के ख़िलाफ़ बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आप की उम्मीदवार पर दो पहचान पत्र रखने का गम्भीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि आप की उम्मीदवार के पास एक पहचान पत्र यहाँ के जंगपुरा और दूसरा उत्तर प्रदेश के कल्पी का है। उन्होंने कहा कि दो पहचान पत्र रखना जनप्रतिनिधि एक्ट 1951 की खंड 17 का उल्लंघन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^