कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का निधन
02-Oct-2021 12:29 PM 1234713
नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (AGENCY) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का शनिवार को यहाँ निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उनके दामाद इमरान किदवई ने बताया कि आज तड़के उन्होंने अंतिम साँस ली। वह लम्बे समय से बीमार थीं। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। उनके बेटे फरहाद सूरी 2006 में एकीकृत दिल्ली नगर निगम के महापौर रहे हैं और पांच वर्ष तक दक्षिणी दिल्ली निगर निगम के विपक्ष के नेता भी रहे हैं। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान श्रीमती बाबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। वह लम्बे समय तक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष रहीं। वह मिंटो रोड विधानसभा क्षेत्र से दो बार और जंगपुरा विधानसभा से एक बार विधायक रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^