काबुल में दो स्थानों पर बम विस्फोट: छह मरे,कई घायल
19-Apr-2022 01:10 PM 1234667
काबुल 19 अप्रैल (AGENCY) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो स्कूलों के पास हुए बम विस्फाटों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है और 12 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहला विस्फोट पश्चिमी काबुल के मुमताज स्कूल के क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके में कई लोग घायल हो गये। मीडिया सूत्रों ने बताया कि दूसरा धमाका राजधानी के पश्चिम में ही स्थित शिया बहुल इलाके दश्त-ए-बारची में एक स्कूल के पास हुआ। इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^