जुलाई में आभूषण निर्यात 27 फीसदी बढ़ा
17-Aug-2021 10:34 PM 1234769
नयी दिल्ली 17 अगस्त (AGENCY) रत्न तथा आभूषण के निर्यात में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। रत्न तथा आभूषण का सकल निर्यात जुलाई 2021 में 26.77 प्रतिशत बढ़कर 24881.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो कोरोना से पहले जुलाई 2019 में 19627.37 करोड़ रुपए रहा था। अप्रैल 2021 से जुलाई 2021 की अवधि में रत्न तथा आभूषण का कुल सकल निर्यात 12.26 फीसदी बढ़कर 92147.17 करोड़ रुपए पर पहुुंच गया जो अप्रैल - जुलाई 2019 में समान अवधि के दौरान 82083.05 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^