जियो ट्रू 5जी 277 शहरों में पहुंचा, 20 और शहरों में सेवायें शुरू
21-Feb-2023 07:31 PM 1234738
मुंबई, 21 फरवरी (संवाददाता) रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की दूरसंचार प्रदाता जियो ने मंगलवार को और 20 शहरों में जियो ट्रू5जी नेटवर्क सेवा की पेशकश की। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार अब जियो के ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या अब बढ़कर 277 हो गई है। विज्ञप्ति के अनुसार जियो ट्रू 5 जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों में असम के चार शहर बोंगईगांव, उत्तरी लखीमपुर, शिवसागर तथा तिनसुकिया, उत्तर प्रदेश के तीन शहर अयोध्या, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, बिहार के भागलपुर तथा कटिहार, झारखंड के बोकारो स्टील सिटी, देवघर तथा हजारीबाग शामिल हैं। इनके इलावा मोरमुगाओ (गोवा), दीव (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव), गांधीधाम (गुजरात), रायचूर (कर्नाटक), सतना (मध्य प्रदेश), चंद्रपुर तथा इचलकरंजी (महाराष्ट्र), थौबल (मणिपुर) में भी आज से जियो की ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^