08-Feb-2022 03:45 PM
1234652
बदायूँ 08 फरवरी (AGENCY) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुज एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा पत्र झूठ के पुलिंदे की एक और श्रृखंला है।
श्री यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा को 2022 के चुनाव का संकल्प पत्र जारी करने से पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में जारी किये गये संकल्प पत्रों की समीक्षा करनी चाहिए कि उनमें जो वादे किये गये थे, क्या वे पूरे किये गये।
उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम झूठ के पुलिंदे की जो सीरीज चल रही है, आज जारी संकल्प पत्र उस सीरीज का एक हिस्सा है या उसे अगली सीरीज भी कहा जा सकता है। इस संकल्प पत्र में भी कुछ पूरा होने वाला नहीं है, हालांकि जनता अब इनसे ऊब चुकी है और भाजपा सरकार की विदाई का मन बना चुकी है।
सपा नेता ने कहा कि भाजपा अपना विश्वास खो बैठी है। वास्तव में भाजपा सपा के वादों की नकल करना चाहती है, और इसी वजह से उसने सपा के कार्यकाल में शुरू की गयी योजनाओं को अपना नाम दे दिया। राज्य की जनता समाजवादी पार्टी के साथ है और यहां अखिलेश सरकार बनने जा रही है।...////...