झांसी स्टेशन पर यात्रियों को अब ट्रेन व कोचों की मिलेगी सटीक जानकारी
19-Jun-2022 07:54 PM 1234657
झांसी 19 जून (AGENCY) उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर रविवार को झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने “एकीकृत जन सूचना प्रणाली” और प्लेटफार्म संख्या चार सह पांच पर लिफ्ट का लोकार्पण किया। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने फीता काटकर प्लेटफार्म संख्या चार सह पांच के ऊपर नये फुट ओवर ब्रिज पर लिफ्ट औैर एकीकृत जन सूचना प्र्रणाली का लोर्कापण किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने झांसी मंडल से जुड़ी परियोजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सहयोग के लिए सांसद का धन्यवाद दिया। श्री शर्मा ने रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को सराहा । इसके साथ ही स्टेशन और सर्कुलेटिंग क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की। मंडल रेलप्रबंधक ने कहा कि झांसी महानगर की विकास गाथा में भारतीय रेल का महत्वपूर्ण योगदान है | झांसी में रेल के आगमन के लगभग 140 वर्षों के इतिहास में भारतीय रेल ने इस शहर को संपूर्ण राष्ट्र और बड़े शहरों के माध्यम से संपूर्ण विश्व से जोड़ने के कार्य किया है | इस स्टेशन का विकास और इसको अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाकर यात्रियों सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल सदैव तत्पर है। इसी क्रम मे झांसी स्टेशन के प्लेटफोर्म संख्या चार सह पांच पर रू. 22 लाख की लागत से लिफ्ट लगायी गयी है, जिसकी क्षमता 15 व्यक्ति या 1020 किलोग्राम वजन है | रेलवे द्वारा यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है | इससे स्टेशन आने वाले दिव्यांग, वृद्ध एवं अशक्त यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को काफी सहूलियत होगी | इसके अतिरिक्त एकीकृत जन सूचना प्रणाली रू. 85 लाख की लागत से संस्थापित की गई है। जिसके अन्तर्गत कोच इंडिकेशन बोर्ड तथा ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड की एकीकृत ऐसी प्रणाली है जिसमें स्टेशन पर गाड़ियों के आवागमन की सूचना के साथ-साथ उनके कोचों की वास्तविक स्थिति को दर्शाया जाता है| जिससे यात्रियों को अपनी गाड़ी की और कोच की जानकारी सुलभ होती है | इसके अंतर्गत जो कोच इंडिकेशन बोर्ड तथा ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड स्टेशन पर प्रतिस्थापित किये गये हैं, वे आरडीएसओ के नए मानक पर आधारित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^