27-May-2022 06:50 PM
1234676
झांसी 27 मई (AGENCY) देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को वीरांगना नगरी झांसी में कांग्रसियों ने उन्हें याद किया और इलाइट चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अध्यक्षता में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी महानगर के व्यस्ततम चौराहे इलाइट पर जमा हुए और यहां स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि की। इस दौरान श्री जैन ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध थे। उनको भी बच्चों से विशेष लगाव था और उनका पूरा जीवन ही देश सेवा के लिए समर्पित रहा। हम सभी आज उस महान पुण्यात्मा को नमन करते हैं और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल रिछारिया, इम्तियाज़ हुसैन , शफीक अहमद, एच पी पटेल, भरत राय , अनिल रिछारिया, विवेक वाजपेयी और आयशा सिद्दीकी तथा सईदा बेगम आदि के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।...////...