जल्द भरे जाएंगे पीटीआई के पांच हजार से अधिक पद-कल्ला
20-Apr-2022 07:01 PM 1234680
जयपुर, 20 अप्रैल (AGENCY) राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षक अनुदेशक ग्रेड थर्ड (पीटीआई) के रिक्त पांच हजार 126 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियमानुसार भरे जाने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने आज बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा संख्या 48 की अनुपालना में यह आदेश जारी किए गए है। डा कल्ला ने बताया कि पीटीआई के पांच हजार 126 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है एवं शीघ्र ही उचित प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^