जलवायु परिवर्तन के लिए दीर्घकालिक कोष शीघ्र बने: भूपेंद्र यादव
21-Oct-2021 08:40 PM 1234718
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (AGENCY) भारत ने जलवायु परिवर्तन पर सम्बद्ध पक्षों के सम्मेलन (कॉप-26) वायुमंडल का तापमान बढ़ने से उत्पन्न चुनौतियों का समना करने में विकासशील तथा गरीब देशों की मदद के लिए दीर्घकालिक कोष की स्थापना जल्द किए जाने पर बल दिया है। भारत चाहता है कि विकसित देश जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 100 अरब डालर के योगदान की अपनी पुरानी वचनबद्धता को पूरा करें। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यूरोपियन ग्रीन डील, यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष फ्रैंस टिमरमेंस के साथ नयी दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में कहा कि सभी महत्वपूर्ण लंबित मुद्दों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पारस्परिक रूप से हल किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^