Home
News Archive
जहांगीरपुरी दंगों के वांछित आरोपी गिरफ्तार
Zuber Ansari
India
03-Aug-2022 01:42 PM
1234669
नयी दिल्ली 03 अगस्त (AGENCY) दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में जहांगीरपुरी इलाके के दंगों के वांछित आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि सांवर उर्फ अकबर को एक अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। उन्होंने कहा ,“ उसका इलाके में आज पीछा किया गया और उसे पकड़ लिया गया।” अकबर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले के दौरान घायल हुए हेड कांस्टेबल नितिन कुमार की शिकायत पर आरोपी और अन्य के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि राजधानी में ‘हनुमान जयंती’ के दाैरान अकबर और उसके अन्य आरोपियों पर कथित तौर पर जनता को उकसाने और एक अन्य समूह और पुलिस पर पथराव और कांच की बोतलें फेंकने का आरोप था। दंगों के बाद वह घटनास्थल पर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।...////...
«
प्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन
India
»
हिजाब विवादः सुनवाई के लिए एक पीठ गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
jahaangeerapuree-damgon-ke-vaanchhit-aaropee-giraphtaara
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/jahaangeerapuree-damgon-ke-vaanchhit-aaropee-giraphtaara
PAGETOP:
ERROR: