जापान में कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत, दो घायल
14-Jun-2023 12:59 PM 1234681
टोक्यो, 14 जून (संवाददाता) जापान के निगाता प्रान्त में एक रासायनिक संयंत्र में बुधवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गये। क्योडो न्यूज ने स्थानीय पुलिस और अग्निशामकों के हवाले से अपनी बताया कि बुधवार सुबह एक आपातकालीन कॉल में कहा गया कि इटोइगावा शहर में रासायनिक पदार्थों के निर्माता डेन्का कंपनी के संयंत्र में एक छोटा विस्फोट हुआ है। इस घटना के 56 वर्षीय कर्मचारी सेनजी वतनबे और 30 और 40 साल के दो अन्य कर्मचारी पाइपों की काट रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक घायल अवस्था में वतनबे को अस्पताल ले जाया गया, तो उनकी मौत हो चुकी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^