जापान के इबाराकी में भूकंप के झटके महसूस किए गए
22-Jul-2023 10:20 AM 1234693
टोक्यो, 22 जुलाई (संवाददाता) जापान के टोक्यो के उत्तर-पूर्व इबाराकी प्रान्त के कुछ हिस्सों में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गयी। मौसम एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 10:52 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र इबाराकी के पास 36.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्व देशांतर पर सतह से 50 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^