Home
News Archive
इराक में बाढ़ से 12 लोगों की मौत
Zuber Ansari
India
18-Dec-2021 08:46 AM
1234676
बगदाद, 18 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। रुडॉ प्रसारक ने एरबिल के मेयर के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को रूडॉ ने 11 लोगों मारे जाने की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि एरबिल में गुरूवार से हो रही मूसलाधार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से जानमाल की भारी क्षति हुई है। इराक के मीडिया शफाक न्यूज ने बताया कि एरबिल सरकार ने अलर्ट घोषित कर नागरिकों से बचाव दल के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है। इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रधानमंत्री मसरौर बरज़ानी ने बाढ़ से हुई जानमाल की क्षति पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंनें सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों को तत्काल सहायता और राहत प्रदान करने का निर्देश दिए है।...////...
«
बगदाद के ग्रीन जोन में रॉकेटों से हमला
World
»
अमेरिका में ओमीक्रोन वेरिएंट बढ़ रहा है: बाइडन
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
iraak-men-baadhah-se-12-logon-kee-mauta
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/iraak-men-baadhah-se-12-logon-kee-mauta
PAGETOP:
ERROR: