इंग्लैंड के पश्चिमी शहर किडरमिन्स्टर में लगी भीषण आग
09-Sep-2021 08:33 AM 1234726
लंदन 09 सितंबर (AGENCY) इंग्लैंड के पश्चिमी शहर किडरमिन्स्टर में भीषण आग लग गयी। हेयरफोर्ड और वॉर्सेस्टर काउंटी की अग्निशमन सेवा ने बुधवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग लगने की सूचना अपराह्न 2:51 बजे मिली थी। इसके बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंची। अग्निशमन सेवा की ओर से जारी बयान में कहा गया, "हेयरफोर्ड और वॉर्सेस्टर की अग्निशमन, राहत एवं बचाव सेवा मौजूदा समय में किडरमिंस्टर के पार्क स्ट्रीट में लगी आग को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं।" अग्निशमन सेवा ने बताया कि आस-पास रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया गया और सुबह तक घर वापस नहीं आने को कहा गया। साथ ही किडरमिंस्टर के अन्य निवासियों से अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे न खोलने की अपील की गयी है। उम्मीद की जा रही है कि आग पर काबू पाने का अभियान रात भर चल सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^