इंडोनेशिया से हारकर भारत का एशिया जूनियर चैंपियनशिप अभियान खत्म
10-Jul-2023 07:21 PM 1234705
योग्यकार्ता, 10 जुलाई (संवाददाता) बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के टीम इवेंट में भारत की यात्रा सोमवार को क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ 1-3 की हार के साथ समाप्त हुई। मिश्रित युगल मुकाबले में समरवीर और राधिका की भारतीय जोड़ी को एड्रियन और फेलिशा के हाथों 16-21, 15-21 की हार का सामना करना पड़ा। आयुष शेट्टी ने अलवी फरहान के खिलाफ लड़कों के एकल मैच में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह 21-18, 15-21, 19-21 की करीबी हार नहीं टाल सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^