इलाहाबाद विवि प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायें छात्र : ठाकुर
25-Dec-2022 06:36 PM 1234654
प्रयागराज 25 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी एवं अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली और फीस वृद्धि के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों से रविवार को मुलाकात की। साथ ही उन्होंने छात्रों को लीगल सेल बनाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भी सुझाव दिया। श्री ठाकुर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्डों द्वारा छात्रों पर किए गए हमले के बारे में बातचीत की और छात्रों को सलाह दी कि विश्वविद्यालय प्रशासन से लड़ने के लिए एक लीगल सेल का गठन करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^