इक्वाडोर जेल दंगे में मरने वालों की संख्या 31 हुई
26-Jul-2023 12:46 PM 1234662
क्विटो, 26 जुलाई (संवाददाता) इक्वाडोर के बंदरगाह शहर गुआयाकिल की एक जेल में सप्ताहांत में हुए दंगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। जबकि दंगे में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। इक्वाडोर के जनरल अभियोजक कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को अभियोजक कार्यालय ने कहा कि गुआयाकिल में लिटोरल जेल में हुई झड़पों में 18 लोगों की जान चली गई है। शनिवार को देश की कुछ जेलों में दंगे भड़कने के बाद इक्वाडोर के अधिकारियों ने कल देश की जेल प्रणाली में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की और सेना को जेलों में अशांति रोकने में मदद करने का निर्देश जारी किया है। गुआयाकिल जेल कैदियों के बीच दंगों के लिए कुख्यात है। इससे पहले सितंबर 2021 में वहां जेल में हुए दंगों में 119 लोगों की जान चली गयी थी और कई कैदी घायल हुए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^