हर जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान: योगी
04-Jun-2023 06:01 PM 1234672
गोरखपुर 04 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवासविहीन हर जरूरतमंद को शासन की आवास योजना के दायरे में लाकर उसके लिए पक्के मकान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आहूत जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए 400 लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^