हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए कांग्रेस ने बनाए पर्यवेक्षक
27-Dec-2022 04:56 PM 1234723
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद यात्रा का संदेश चंचल तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए 26 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी पर्यवेक्षकों को भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रियान्वयन के लिए काम शुरु करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उत्तम कुमार रेड्डी को आंध्र प्रदेश, श्रीमती रंजीत रंजन को असम, सुबोध कांत सहाय को बिहार, अरुण यादव को छत्तीसगढ़, मदन मोहन झा को दिल्ली, यस सैलजानाथ को गोवा, मिलिंद देवड़ा को गुजरात, मिलिंद देवड़ा को गुजरात के साथ ही दादर नागर हवेली एवं दमन दिउ, सुभाष चोपड़ा को हरियाणा, रघुवीर सिंह मीणा को हिमाचल प्रदेश, भरत सिंह सोलंकी को जम्मू कश्मीर, अर्जुन भाई मोदवाडिया को झारखंड, पृथ्वीराज चह्वाण को कर्नाटक, थिरुनाबुकासारर को केरल एवं लक्षद्वीप, प्रमोद तिवारी को मध्य प्रदेश, यम यम पल्लमराजू को महाराष्ट्र, वी नारायणसामी को पूर्वोत्तर के राज्य (असम के अतिरिक्त), तारिक हामिद कारा को ओडिशा, बी हनुमंतराव को पुददुचेरी, मोहन प्रकाश को पंजाब एवं चंडीगढ़, रामचंद्र खूंटियां को राजस्थान, के सुरेश को तमिलनाडु, गिरीश चडोनकर को तेलंगाना, दीपेंद्र हुड्डा को उत्तर प्रदेश, अजय कुमार लल्लू को उत्तराखंड, गुलाम अहमद मीर को पश्चिम बंगाल अंडमान और निकोबार तथा पीएल पुनिया को मुंबई का पर्यवेक्षक बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^