हांगझोऊ में निर्धारित समय पर होंगे एशियाई खेल : इकराम
29-Jan-2023 06:26 PM 1234694
भुवनेश्वर, 29 जनवरी (संवाददाता) चीन में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब इकराम को भरोसा है कि साल के अंत में हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इकराम ने यहां हॉकी विश्व कप फाइनल से पहले कहा, “एशियाई खेलों को लेकर मैं सौ फीसदी आश्वस्त हूं। मैं समन्वय समिति का वरिष्ठ सदस्य हूं। हम मार्च में चीन में बैठक करने जा रहे हैं। आयोजन स्थल की तैयारी पिछले साल के शुरू में ही पूरी कर ली गयी थी। एशियाई खेलों के ओलंपिक क्वालीफायर होने से कोई समस्या नहीं है। हमने एक बार वैकल्पिक टूर्नामेंट कराने के बारे में सोचा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^