राउरकेला, 23 जून (संवाददाता) हॉकी मध्य प्रदेश ने गुरुवार को हॉकी चंडीगढ़ को 4-2 से हराकर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हॉकी मध्य प्रदेश की ओर से सर्वाधिक दो गोल श्रेयस धूपे ने 17वें और 46वें मिनट पर दागे जबकि मोहम्मद कोनैन डैड 25वें और अली अहमद 52वें मिनट पर शानदार गोल कर जीत की पटकथा लिख दी। हॉकी चंडीगढ़ के लिए सुमित ने नौवें और सुरिंदर सिंह 31वे मिनट पर गोल किए।...////...