गुटेरेस ने थाईलैंड में हुई गोलीबारी की घटना पर जताया शोक
07-Oct-2022 08:13 AM 1234686
संयुक्त राष्ट्र, 06 अक्टूबर (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक नर्सरी में हुई गोलीबारी की घटना पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया। प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "महासचिव पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक बाल देखभाल केंद्र में आज हुयी गोलीबारी की घटना से स्तब्ध और दुखी है, जिसमें कई लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश बच्चे थे।" उन्होंने कहा कि श्री गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि पूर्व पुलिस अधिकारी पन्या खमरब ने एक नर्सरी में गोलीबारी की और छुरा घोंपने की वारदात को अंजाम दिया, जिसके कारण 24 बच्चों सहित 38 लोगों की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^