गुजरात, हिमाचल प्रदेश विस चुनावों की होगी घोषणा
14-Oct-2022 05:13 PM 1234674
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (संवाददाता) चुनाव आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की अपराह्न तीन बजे की घोषणा करेगा। आयोग के अपने टि्वटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और अन्य चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे विज्ञान भवन में अपराह्न तीन बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगी। आयोग के सूत्रों ने बताया कि इसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी। गुजरात की 182 सदस्यीय और हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभाओं के चुनाव इस साल के अंत में कराये जाने हैं। गुजरात में पिछला विधानसभा चुनाव नौ और 14 दिसंबर 2017 में तथा हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर 2017 को कराया गया था। इन दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी विजयी रही थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^