गिल बने सितंबर माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
13-Oct-2023 03:35 PM 1234706
नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (संवाददाता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सितंबर महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के खिताब से नवाजा है। गिल को सितंबर महीने में एकदिवसीय मुकाबलों में 80 की औसत से 480 रन बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले शुभमन गिल को ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है। गिल को सितंबर में उनकी शानदार फॉर्म के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^