गहलोत ने राहुल की भारत जोड़ों यात्रा की झालावाड़ एवं कोटा में तैयारियों का लिया जायजा
02-Dec-2022 08:59 PM 1234738
जयपुर 02 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में झालावाड़ एवं कोटा जिले में तैयारियों का आज जायजा लिया। श्री गहलोत ने दोपहर में विशेष विमान से कोटा पहुंचकर वहां से झालावाड़ पहुंचे और वहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चवली बॉर्डर पर रात्रि विश्राम स्थल एवं अन्य तैयारियों का जाजया लिया। इस मौके खान मंत्री प्रमोद जैन भाया भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगों से भी मिले। इस दौरान स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभों पर मुख्यमंत्री के सामने खुशी व्यक्त की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^