गहलोत ने दी जोधपुर जिले में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए की मंजूरी
19-Aug-2023 06:58 PM 1234682
जयपुर, 19 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले में सुचारु पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की पुरानी पाइपलाइनों को बदलने सहित विभिन्न कार्यों के लिए 62.28 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है। जोधपुर स्थित लूणी क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए तखत सागर से कुडी (एचओडी) तक ट्रंक मेन पाइपलाइन को बदलने सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। यहां 1996-97 में बिछी पुरानी पाइपलाइन को बदलने के साथ लाइन का विस्तार भी किया जाएगा, जिनमें 38.93 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में लूणी क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए घोषणा की गई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^