ईपीएफओ में सात लाख अधिक कर्मचारी शामिल किये गये
25-May-2023 02:54 PM 1234682
नयी दिल्ली, 25 मई (संवाददाता) मार्च 2023 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सात लाख से अधिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 13 लाख से अधिक और राष्ट्रीय पेंशन योजना में 99 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल किये गये हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि मार्च 2023 में ईपीएफओ में कुल सात लाख 57 हजार 792 कर्मचारी जोड़े गये हैं। इनमें से पांच लाख 67 हजार 149 पुरुष और एक लाख 90 हजार 630 महिलायें हैं। अन्य श्रेणी में आठ कर्मचारी हैं और पांच के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। सितंबर 2017 से मार्च 2़023 तक छह करोड़ 43 लाख 54 हजार 850 कर्मचारी ईपीएफओ में जोड़े गये हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में मार्च 2023 कुल 13 लाख नौ हजार 864 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से 10 लाख 36 हजार 92 पुरुष और दो लाख 72 हजार 846 महिलायें हैं। अन्य श्रेणी में 26 कर्मचारी शामिल हैं। सितंबर 2017 से मार्च 2023 तक ईएसआईसी में आठ करोड़ 16 लाख 38 हजार 185 कर्मचारी जोड़े गये हैं। इसी माह में राष्ट्रीय पेंशन योजना में 99 हजार 206 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से केंद्र सरकार में 18 हजार 946, राज्य सरकारोें में 66 हजार 640 और निजी क्षेत्र में 13 हजार 620 कर्मचारी जोड़े गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^