पहले त्योहारों में लगता था कर्फ्यू, अब कोरोना भी भाग जाता है-योगी
14-Oct-2021 12:30 PM 1234656
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारें पहले भी थीं लेकिन विकास नहीं था। अब सरकार भी है और विकास भी। जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, उत्तर प्रदेश बदल गया है। उन्होंने कहा कि पहले पहले त्योहार आते थे तो कर्फ्यू लग जाता था, अब त्योहार आते हैं तो कोरोना महामारी भी भाग जाती है। आज हम कोरोना को पूरी तरह रोकने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौडिया के लोकार्पण समारोह एवं ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की 12 फुट उची कांस्य प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सड़कें जर्जर थी, लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। शिक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। लोगों की सुरक्षा पर कोई ध्यान ही नहीं था। 2017 में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो सड़कें भी बनीं। गांव-गांव बिजली पहुंची। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए। सुरक्षा को लेकर तो संदेह ही खत्म हो गया। कोरोना जैसी महामारी भी टिक नहीं सकी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का रास्ता जो बंद था, उसे खोलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। आज बदला हुआ उत्तर प्रदेश सबके सामने है। हम कोरोना को पूरी तरह रोकने में सफल हुए हैं। पहले लोग प्रदेश के विकास की कल्पना भी नहीं करते थे। अब तो 44 योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री कुशीनगर आ रहे हैं। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेडिकल कालेज की सौगात देने जा रहे हैं। अगले महीने प्रधानमंत्री एम्स का उद्घाटन करने गोरखपुर भी आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार के उस नारे को भी दोहराया कि जब सोच ईमानदार तो काम दमदार। Yogi Adityanath..///..earlier-there-was-curfew-in-festivals-now-corona-also-runs-away-yogi-323097
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^