दूसरों की सेवा में ही आनंद-हमें हर गरीब का दर्द हरना है: शिवराज
06-Feb-2023 06:49 PM 1234834
भोपाल, 06 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दूसरों की सेवा में ही आनंद है। हमें हर गरीब का दर्द हरना है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्राएं इसी भावना का विस्तार हैं। श्री चौहान ने सुरक्षित सीहोर अभियान का मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सीहोर सहित जिले के जनपद मुख्यालयों से जुड़े लोगों को वर्चुअली संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित सीहोर अभियान से लोगों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करना अभिनव नवाचार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ की गई बीमा योजनाओं से जुड़ने से लोगों को आकस्मिक विपदाओं से निपटने में सहायता मिलेगी। हमारा जीवन स्वयं के साथ परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^