दो सीमित ओवर श्रृंखलाओं के लिए 2022 में दोबारा इंग्लैंड का दौरा करेगी भारतीय टीम
08-Sep-2021 06:41 PM 1234680
लंदन, 08 सितंबर (AGENCY) भारतीय क्रिकेट टीम दो सीमित ओवर श्रृंखलाओं के लिए 2022 में दोबारा इंग्लैंड का दौरा करेगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। ईसीबी ने अपने 2022 के घरेलू सत्र के शेड्यूल की घोषणा के साथ-साथ न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करने की भी पुष्टि की है। मेजबान इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से अपने समर सत्र की शुरुआत करेगा। इंग्लैंड की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) सर्कल 2021-2023 के तहत मौजूदा डब्ल्यूटीसी विजेता न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^