दिसंबर में भी विनिर्माण में बनी रही तेजी
03-Jan-2022 06:42 PM 1234736
नयी दिल्ली 03 जनवरी (AGENCY) विनिर्माण गतिविधियों में दिसंबर 2021 में भी तेजी का रूख बना रहा क्योंकि विनिर्माण पीएमआई 55.5 पर रहा है। हालांकि नवंबर 2021 की तुलना में दिसंबर महीने में विनिर्माण गतिविधियोें में कुछ नरमी आयी है लेकिन अभी भी इसमें तेजी का रूख बना हुआ है। नवंबर 2021 में विनिर्माण पीएमआई 57.6 पर रहा था। इस मामले में 50 से कम का नकारात्मक माना जाता है और 50 से अधिक को बेहतर माना जाता है। विश्लेषकों का कहना है कि त्योहारी सीजन के कारण नवंबर में विनिर्माण गतिविधियों में अधिक तेजी रही थी लेकिन दिसंबर महीने में नियमित तौर पर जो व़ृद्धि होती है उसी के अनुरूप यह बढोतरी रही है। नवंबर 2021 में विनिर्माण पीएमआई 10 महीने के उच्चतम स्तर पर रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^