दिल्ली स्टेट रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन के पुरस्कार वितरण समारोह में किरन रिजिजू होंगे मुख्य अतिथि
27-May-2022 03:37 PM 1234674
नयी दिल्ली, 27 मई (AGENCY) ‘दिल्ली कैपिटल बैडमिंटन एसोसिएशन’(डीसीबीए) द्वारा आयोजित ‘दिल्ली स्टेट रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022’ का पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 29 मई को शाम चार बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंभारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री किरन रिजिजू शामिल होंगे। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री किरन रिजिजू पूर्व में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री रह चुके हैं। रिजिजू ने युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री रहते हुए युवाओं को प्रेरित करने और खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए थे और वह खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। डीसीबीए अध्यक्ष डॉ. अमीता सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू के द्वारा पुरस्कृत होने की सूचना मात्र से खिलाड़ियों में बेहद उत्साह है। डॉ. अमीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री किरन रिजिजू मुख्य अतिथि तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^