Home
News Archive
दिग्विजय के खिलाफ मानहानि से जुड़े मामले में अदालत में प्रकरण दर्ज
Zuber Ansari
India
05-Dec-2022 11:47 PM
1234652
भोपाल, 05 दिसंबर (संवाददाता) एमपीएमएलए से संबंधित विशेष न्यायालय ने आज मानहानि से जुड़े एक मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ दायर परिवाद में प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की ओर से दायर इस मामले में अगली सुनवायी के लिए आगामी 11 जनवरी तिथि तय की गयी है। विशेष न्यायालय के न्यायाधीश विधान माहेश्वरी ने अपने आदेश में कहा है कि इस संबंध में अभिलेख पर प्रस्तुत कथन एवं अन्य दस्तावेजी साक्ष्य के अवलोकन से प्रथम दृष्टया अभियुक्त द्वारा परिवादी के विरुद्ध मानहानि कारक कथन किया जाना दर्शित है। लगाए गए लांछन इस प्रकृति के हैं, जिससे किसी की मानहानि होना संभावित है। इस स्तर पर अभियुक्त द्वारा प्रथम दृष्टया धारा 500 (भादंवि) के अंतर्गत दंडनीय अपराध कारित किए जाने के संबंध में प्रथम दृष्टया पर्याप्त आधार होना दर्शित है। इसलिए अभियुक्त के विरुद्ध धारा 500 (भादंवि) के संबंध में नियमित आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।...////...
«
अन्नदाता को खाद के लिए भी परेशान किया भाजपा सरकार ने: कमलनाथ
West
»
राहुल की केन्द्र सरकार को समय रहते संभल जाने की हुंकार: गहलोत
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
digvijay-ke-khilaaph-maanahaani-se-judahe-maamale-men-adaalat-men-prakaran-daraja
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/digvijay-ke-khilaaph-maanahaani-se-judahe-maamale-men-adaalat-men-prakaran-daraja
PAGETOP:
ERROR: