धोनी फिर बने लेज के ब्रांड एंबेसडर
23-Oct-2023 06:19 PM 1234724
नयी दिल्ली 23 अक्टूबर (संवाददाता) क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को लेज ने फिर से अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। लेज ब्रांड की स्वामित्व रखने वाली कंपनी पेप्सिको इंडिया ने आज यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि पूरे देश को एक धागे में पिरोने वाले क्रिकेट के आनंद को बढ़ाते हुए लेज ने बेहतरीन और सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर अपने साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ा है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में दूसरी पारी शुरू करते हुए धोनी लेज के नए अभियान नो लेज, नो गेम में नजर आए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^