धनखड़ ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं
28-Jun-2023 05:38 PM 1234674
नयी दिल्ली 28 जून (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री धनखड़ ने अपने संदेश में कहा , “ ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ईद-उल-जुहा त्याग व निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अवसर है। यह सभी परिवारों और समुदायों द्वारा आपस में खुशियाँ और शुभकामनाएं साझा करने का भी अवसर है। यह ईद हम सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए, यही मंगल कामना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^