डेयरी प्रौद्योगिकी तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 31 करोड़ रुपए स्वीकृत
07-Jan-2023 03:57 PM 1234713
जयपुर, 07 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डेयरी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय जोधपुर के भवन निर्माण के लिए 31 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। प्रत्येक महाविद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 15.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये महाविद्यालय जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के सावतकुआं गांव में बनेंगे। फिलहाल अस्थाई रूप से इनका संचालन कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर परिसर में हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^