देवरिया: जन समस्याओं का समाधान करने में न निभायें मात्र औपचारिकता : डा त्रिपाठी
23-Aug-2022 07:16 PM 1234671
देवरिया, 23 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार को ‘जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति’ (दिशा) की बैठक में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि जन समस्याओं का समाधान करने में वे औपचारिकता निभाने के बजाय समस्याओं के पूर्ण समाधान करें। बैठक कि अध्यक्षता करते हुए सलेमपुर से सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागोंं से जुड़ी जो शिकायतें व फीडबैक रखा गया है, उसे अधिकारी गंभीरता से लें एवं तय समय सीमा में उसका समाधान करें। उन्होंंने कहा कि यह विकास कार्याे को लेकर अत्यन्त ही महत्वपूर्ण बैठक होती है, विकास कार्याे के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आते हैंं तथा आने वाली समस्याओं का समाधान कैसे हो, यह सभी की मंशा होनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^